By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: January 8, 2026 1:56 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए, विभाग से लोग संतुष्ट रहें यह लगातार प्रयास होना चाहिए…… माननीय मंत्री जी

विद्युत विभाग को दिए निर्देश समय-समय पर विद्युत से संबंधित की जाये बैठकें…… माननीय मंत्री जी

सम्भल ( बहजोई) 8 जनवरी 2026

आज प्रभारी मंत्री मा.राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री धर्मवीर प्रजापति जी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदुओं के विषय में मा.मंत्री जी को अवगत कराया।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, छात्रवृत्ति योजना,पर ड्रॉप मोर क्रॉप के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं विद्युत विभाग की समीक्षा की गई जिसमें अधीक्षण अभियंता विद्युत हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि सम्भल एवं अन्य क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया गया जिसमें चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर की कार्रवाई की गई। उन्होंने आर्मर्ड केविल एवं नये बिजली घरों के विषय में भी जानकारी दी।
मा.प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं का बिल अधिक आने एवं उस बिल को कम करने की कोई भी शिकायत संज्ञान में आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए और उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर एवं एसडीओ को बुलाकर संबंधित विषय पर वार्ता की जाए तथा उनको निर्देशित करते हुए कहा जाए कि अगर कोई शिकायत इस प्रकार की आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी के द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं के विषय में माननीय मंत्री जी को अवगत कराया जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी के विषय में अवगत कराया।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद में एक केंद्र बनाया जाए जिससे सभी किसानों की समस्याओं का एक ही स्थान पर निराकरण हो सके और किसान अनावश्यक रूप से कही भटके नहीं।
डे-एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण इत्यादि योजनाओं के विषय में भी चर्चा की गयी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के द्वारा जनपद में कराए जा रहे हैं कार्यों के विषय में मा. मंत्री जी को अवगत कराया जिसको लेकर माननीय मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित किया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रमुख योजनाओं के विषय में मा.मंत्री जी को जानकारी दी जैसे की आयुष्मान गोल्डन कार्ड ,पोषण पुनर्वास केंद्र(एन आर सी) चंदौसी इत्यादि के विषय में बताया जिसको लेकर माननीय मंत्री जी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में और सुधार किया जाए।
इसके उपरांत पंचायती राज विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जल जीवन मिशन, सामाजिक वानिकीकरण, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, प्रोजेक्ट अलंकार, युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया।
माननीय मंत्री जी ने समीक्षा बैठक के अंतर्गत कहा कि जनपद में वरिष्ठ अधिकारी गण सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं उनकी सकारात्मक सोच का लाभ उठाते हुए जनपद स्तरीय अधिकारी गण अपने विभागों में अच्छा कार्य करें एवं कार्य के प्रति सक्रियता दिखाएं।
विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि निरंतर बैठक एवं समीक्षा बैठकें करते रहे जहां-जहां उनकी आवश्यकता हो।
माननीय मंत्री जी ने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी किसान, श्रमिक ,विभागों की वजह से परेशानी ना उठाये इसको प्राथमिकता पर रखें और अपना काम जिम्मेदारी से करें। ताकि समस्त जनमानस सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके तथा कोई भी व्यक्ति बेवजह चलकर विभागों के चक्कर न लगाये।
माननीय मंत्री ने कहा की शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए विभाग से लोग संतुष्ट रहें यह लगातार प्रयास होना चाहिए।
माननीय मंत्री जी के द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में कंबलों का वितरण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: से पालन किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया,पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई,मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य परमेश्वर लाल सैनी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

जनकल्याण योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे: जेपीएस राठौर
यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी, योगी सरकार ने मंजूर किए 717 करोड़ रुपये
सीता आश्रम से शुरू होकर मध्य चंदौसी में समाप्त हुई भव्य शिव पालकी
रुदायन में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाई
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव में वृक्षारोपण अभियान’
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीएम योगी का निर्देश- ‘भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए’, रैन बसेरों का किया निरीक्षण
Next Article विकासखण्ड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?