By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विकासखण्ड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विकासखण्ड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

विकासखण्ड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: January 8, 2026 1:58 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

सुशासन, स्वास्थ्य, आजीविका एवं शिक्षा चौपाल की थीम पर आयोजित की गयी ग्राम चौपाल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों के माध्यम से बहन बेटियां बने आत्मनिर्भर .. मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति

सम्भल (बहजोई) 8 जनवरी 2026

आज विकासखंड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में जिलाधिकारी डाॅ.राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सुशासन, स्वास्थ्य,आजीविका ,शिक्षा की थीम पर ग्राम चौपाल गाँव की समस्या,गाँव में समाधान का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व एम एल सी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री परमेश्वर लाल सैनी जी एवं मा. मंत्री माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी के प्रतिनिधि श्री चन्द्रसेन दिवाकर जी ने प्रतिभाग किया।
ग्राम चौपाल में सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्थानीय कृषि उत्पाद देकर स्वागत किया एवं अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,आईसीडीएस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कैम्प एवं शासन की योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गये ताकि ग्रामीण लोग शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया। पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी संबंधित ने बताया कि शासन द्वारा पहले लाभार्थी को 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी जिसको बढाकर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं आयुष्मान गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, एएनसी जांच आदि के विषय में ग्रामीणों को बताया। उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री,फैमिली आईडी एफपीओ आदि को लेकर जानकारी दी ।मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी अनुपमा सिंह जोकि 26 जनवरी की परेड़ में दिल्ली में सम्मिलित रहेंगी तथा मा. कृषि मंत्री जी के साथ परिचर्चा में भाग लेंगी तथा फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान सम्मान निधि के 5 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी सरकार के द्वारा दी जा रही है और किसी वजह से रोजगार नहीं प्राप्त होता है तो बेरोजगारी भत्ता भी प्राप्त होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी ने बहन बेटियों को आगे लाने का प्रयास किया है।
जिलाध्यक्ष जी ने जनपद में बने पीएम श्री विद्यालयों की सराहना की।
मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बने समूह के माध्यम से बहन बेटियां आत्मनिर्भर बने यही सपना हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का है और उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है तथा सभी को समान समझते हुए सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
माननीय मंत्री जी ने ग्राम चौपाल का महत्व बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपके गांव में आपके द्वार पहुंचा है तथा गांव की समस्याओं का गांव में ही निराकरण किया जा रहा है यही ग्राम चौपाल का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री भी नियुक्त किए गए हैं तथा उनके माध्यम से भी जनपदों में समस्याओं का समाधान किया जा रहा है माननीय मंत्री जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिले के सभी अधिकारी गण बेटियों को आशीर्वाद देने आते हैं।
अतः माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादियां के लिए पात्र परिवारों को जागरूक किया जाए ।
माननीय मंत्री जी ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन( ग्रामीण )अधिनियम : वी बी जी राम जी अधिनियम के विषय में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन का रोजगार मिलता था लेकिन नए अधिनियम के तहत इसको बढ़कर 125 दिन का रोजगार कर दिया गया है तय समय पर काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान को और सशक्त बनाया गया है।मजदूरी अगर देर से मिली तो अतिरिक्त राशि देने का भी प्रावधान किया गया है।
इसमें परिवारों का पंजीकरण, जॉब कार्ड, काम के आवेदन और योजनाओं के निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। माननीय मंत्री जी ने कहा की इस अधिनियम के अंतर्गत जल संरक्षण, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका से जुड़े कार्य और आपदा प्रबंधन के कार्य होंगे।
ग्राम चौपाल के अंतर्गत आईसीडीएस विभाग के द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्य माननीय मंत्री जी के द्वारा किया गया।
इसके उपरांत माननीय मंत्री जी के द्वारा ग्राम पंचायत भुलावई की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। तथा वहाँ संरक्षित गोवंशों को गुड एवं हरा चारा खिलाया तथा गो पूजन किया।
उसके उपरांत माननीय मंत्री जी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी का निरीक्षण किया गया एवं वहां पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) आईसीटीसी कक्ष, लेबर रूम ,प्राइवेट वार्ड डायलिसिस सेंटर एवं एम एन सी यू वार्ड का अवलोकन किया।
माननीय मंत्री जी ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) का निरीक्षण करते हुए सैम बच्चों की माताओं से वार्ता की एवं बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने एवं खाना खाने से कुपोषण दूर होता है इसको लेकर जनमानस को जागरूक किया जाए।
और उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि अति गंभीर कुपोषित बच्चे एनआरसी केंद्र पर आकर ठीक हो सकें।
माननीय मंत्री जी ने एनआरसी की रसोई का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया माननीय मंत्री जी के समक्ष पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डॉक्टर गौरी द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को दिए जा रहे इलाज आदि की प्रस्तुति पेश की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी भाजपा कोषाध्यक्ष अंकित जैन एवं चिकित्सा अधीक्षक चंदौसी डॉक्टर हरविंदर सिंह ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा एवं ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर योगेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, बीडीओ ने की सराहना
विवेचनाओं के समय पर निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया विशेष अर्दली रूम
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल
एएसपी ग्रामीण ने समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं
ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
Next Article काशीपुर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?