By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गुन्नौर में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 39 बीघा तालाब भूमि मुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गुन्नौर में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 39 बीघा तालाब भूमि मुक्त
उत्तर प्रदेशराज्य

गुन्नौर में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 39 बीघा तालाब भूमि मुक्त

Amarkesadmin
Last updated: May 27, 2026 1:47 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील गुन्नौर के ग्राम सैंजना एवं ग्राम झुकैरा में उप जिलाधिकारी गुन्नौर एवं उनकी टीम द्वारा तालाबों की लगभग 39 बीघा भूमि पर से अवैध कब्जे को कराया कब्जा मुक्त

जिलाधिकारी द्वारा बैठक के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी को 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक के तालाबों को चिन्हिकरण करते हुए सूची बनाने एवं कब्जा मुक्त कराने के दिए थे निर्देश

सम्भल (बहजोई), 26 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा दिनांक 20 मई बुधवार को जनपद में चक मार्गों एवं तालाबों पर से अवैध कब्जे हटाने के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को , चक मार्गों एवं सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द्र के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा गुन्नौर तहसील के अन्तर्गत तालाबों का चिन्हिकरण करते हुए ग्राम सैंजना एवं ग्राम झुकैरा में लगभग 39 बीघा भूमि पर से अवैध कब्जा को कराया कब्जा मुक्त।
उपजिलाधिकारी गुन्नौर एवं राजस्व निरीक्षक जाहरी सिंह तथा नदीम अहमद एवं लेखपाल राजवीर सिंह तथा सचिन मित्तल, एवं सुधीर सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम सैंजना में तालाब भूमि गाटा संख्या 602 रकबा 0.240 हेक्टेयर जिसपर अस्थायी रूप से कब्जा हुआ पाया गया के अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराया। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी गुन्नौर के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बृजपाल सिंह एवं रनवीर सिंह तथा लेखपाल दुर्गेश त्रिपाठी,अनुज दुबे, तथा अखिलेश एवं विनीत कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम झुकैरा की तालाब भूमि गाटा संख्या 1 कमि. रकबा 2.290 हेक्टेयर को चिन्हांकित करते हुए अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी विकासचन्द्र ने बताया कि आज तालाबों से कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही करते हुए लगभग 39 बीघा भूमि को मुक्त कराया गया।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उपजिलाधिकारी गुन्नौर के निर्देशन में नायब तहसीलदार अनुज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम चमरौवा ( चमरपुरा) की गाटा संख्या 422 जो राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है ।चकमार्ग से जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा को हटवाया गया। इसी प्रकार तहसील गुन्नौर के अन्तर्गत ग्राम बमनपुरी मे गाटा संख्या 146/0.5000 हेक्टेयर लगभग 8 बीघा ग्राम समाज की भूमि से नायब तहसीलदार उदयवीर एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा को हटवाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में तालाबों एवं चक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इनके चिन्हीकरण एवं संरक्षण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

बिसौली में दूसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई
जन भवन में राज्यपाल से डीजीपी की मुलाकात, शिष्टाचार भेंट में हुआ संवाद
सीएम योगी दो लाख परिवारों के खाते में कल भेजेंगे एक-एक लाख, इस मिशन को बढ़ाएंगे आगे
भीड़ और गर्मी में बड़ी राहत, रेलवे ने यात्रियों को दी ठंडी सेवा
यूपी में घुसपैठियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेंगे योगी, जानें- क्या है पूरा प्लान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिरौली बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, चलाया सघन चेकिंग अभियान
Next Article दुनिया कहां से कहां जा रही है, और हमारी पुलिस को सूअर लेकर भागना पड़ रहा है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?