महापौर श्री दीपक बाली जी के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कल रोड स्वीपर मशीन को सफाई कर्मियों को समर्पित किया गया।
यह अत्याधुनिक मशीन सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग तथा वैक्यूम होस के माध्यम से कचरा संग्रहण जैसे अनेक कार्यों को एक साथ करने में सक्षम है। इसके संचालन से शहर की सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी और काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को और मजबूती प्राप्त होगी।
नगर निगम काशीपुर स्वच्छता के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

