By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: चीफ व्हिप पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, पार्टी संगठन में पुनर्गठन के संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > चीफ व्हिप पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, पार्टी संगठन में पुनर्गठन के संकेत
उत्तर प्रदेशराज्य

चीफ व्हिप पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, पार्टी संगठन में पुनर्गठन के संकेत

Amarkesadmin
Last updated: June 30, 2026 3:35 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मंगलवार को विधानमंडल के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा के साथ उनके मतभेद चर्चा में थे।

विवाद को सुलझाने के लिए हाल ही में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों पक्षों के साथ बैठक भी की थी। माना जा रहा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन अब कमाल अख्तर के इस्तीफे ने अटकलों को फिर हवा दे दी है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में कमाल अख्तर ने इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है। वो हमारे नेता हैं, उनका आदेश मानना हमारा कर्तव्य है। पार्टी में समय-समय पर नेताओं की जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। और ये इसी रूटीन बदलाव का हिस्सा है। मैं करीब डेढ़ साल से इस पद पर था। पार्टी में अब किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी मिलेगी। मुझे चुनाव लड़ना है, इसलिए मेरा फोकस अब अपनी सीट पर है।

मुख्य सचेतक का पद संसदीय प्रणाली में अहम होता है। यह मुख्य रूप से राजनीतिक दल के अनुशासन, उपस्थिति और मतदान को सुनिश्चित करने का दायित्व निभाता है। मुख्य सचेतक का प्रमुख काम पार्टी में अनुशासन बनाए रखना, विधायक दल के सदस्यों को पार्टी की नीति और लाइन के अनुसार व्यवहार करने के लिए निर्देशित करना है। सदस्यों को किसी मुद्दे पर कैसे मतदान करना है, यह भी बताना है।

व्हिप का उल्लंघन करने पर सदस्य को अयोग्य ठहराए जाने का प्रावधान कर सकता है। विधानसभा सत्रों में मतदान और महत्वपूर्ण चर्चाओं के दौरान दल के सभी सदस्यों को उपस्थित रखने की जिम्मेदारी, मतदान के समय पर्याप्त संख्या में सदस्यों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी मुख्य सचेतक की होती है।

मुख्य सचेतक पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच पुल का काम करता है। सदस्यों की राय, असंतोष या सुझावों को नेतृत्व तक पहुंचाना और पार्टी की स्थिति सदस्यों को बताने का काम भी मुख्य सचेतक का काम होता है।

थाना अलापुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी इजरायल पहुंचे, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रशासन सख्त
साइबर अपराध से सतर्क: बदायूँ पुलिस ने 82,222/- रुपये की ठगी का किया सफल समाधान
योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कर्मचारियों के डीए सहित हो सकते हैं ये बड़े फैसले; जानिए डिटेल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article काशीपुर में स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा, नई सफाई मशीन हुई शामिल
Next Article जाम से राहत और विकास के लिए बिसौली बाईपास की मांग उठी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?