मुरादाबाद में कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने युद्ध स्मारक, खेल पार्क और सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं का जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

