उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर टिकट को लेकर घमासान कोई नई बात नहीं है, लेकिन ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर यह जंग अब खुलकर पोस्टरों पर आ गई है। मुरादाबाद में हुई हालिया ‘पीडीए (PDA) पंचायत’ में सपा सांसद रुचि वीरा की तस्वीर न होने और उन्हें न बुलाए जाने पर जो हंगामा शुरू हुआ था, उसकी तपिश अब ठाकुरद्वारा तक पहुंच गई है।
टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे नेताओं की आपसी खींचतान और अनुशासनहीनता ने समाजवादी पार्टी की गुटबाजी को सरेआम चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। क्षेत्र में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा सपा टिकट के दावेदार इकबाल इंजीनियर और हाल ही में पाला बदलकर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले मुजाहिद अली की हो रही है। लेकिन इन दोनों नेताओं के पोस्टरों से स्थानीय सांसद रुचि वीरा की तस्वीर गायब होने ने एक बहुत बड़े सियासी विवाद को जन्म दे दिया है।
ठाकुरद्वारा में सपा टिकट को लेकर सियासी घमासान
Leave a Comment

