By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने जानी प्रकरणों की स्थिति, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने जानी प्रकरणों की स्थिति, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने जानी प्रकरणों की स्थिति, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: May 27, 2026 2:05 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

फरियादियों की समस्याओं का समाधान कर विश्वास अर्जित करें अधिकारी : जिलाधिकारी

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 27 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी निर्धारित जनता दर्शन अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यालय अथवा सरकारी कार्यालयों तक पहुंचता है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण कर आमजन का विश्वास अर्जित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में वास्तविकता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन प्रकरणों में जांच की आवश्यकता हो, उनमें शीघ्रता के साथ जांच प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी एक-एक फरियादी की समस्याओं को सुना। गंभीर मामलों में उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं मनोयोग से कार्य करें तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बिसौली के अधिवक्ता के चैंबर का उद्घाटन किया गया
रुदायन में शिव मंदिर पर धार्मिक महोत्सव का भव्य आयोजन
सम्भल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की धनराशि व्यय पर प्रेस वार्ता
गेहूं की फसल में लगी आग, प्रशासन से मुआवजे की मांग
सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग को मिला त्वरित लाभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
Next Article जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आयुष समिति के निर्देशन में शाहजहाँपुर के ग्रामीण अंचलों में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?