सम्भल ( बहजोई) 01 अप्रैल 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विभागों को आवंटित एवं व्यय की गयी धनराशि के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत 24 प्रमुख विभागों के प्रमुख मदों में ₹53941.98 लाख रुपये आवंटित हुए तथा ₹ 51015.36 लाख रुपये धनराशि व्यय की गयी। नियोजन विभाग के अंतर्गत त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मा. जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न ग्रामीण सड़कों एवं भवनों के लिए ₹1238.04 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हुई जोकि शत प्रतिशत कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित कर दी गयी शीघ्र ही समस्त कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।इसी प्रकार मत्स्य विभाग के अन्तर्गत ₹16.22 लाख रुपये ,लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत ₹30282.01 लाख रुपये ,डीआरडीए के ग्रामीण आवास के अन्तर्गत ₹515.80 लाख रुपये ,सिंचाई तथा जल संसाधन के अन्तर्गत नहर सफाई एवं अन्य कार्यों में ₹600 लाख रुपये आवंटित। पशुपालन विभाग के अन्तर्गत ₹24.44 लाख रुपये आवंटित हुए जिसका समस्त विभागों द्वारा शत प्रतिशत व्यय कर लिया गया। पर्यटन विभाग के अन्तर्गत जनपद में प्राचीन तीर्थों एवं कूपों तथा अन्य प्रमुख स्थानों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति ₹3952 लाख के सापेक्ष ₹1609 लाख रुपये की धनराशि अव मुक्त हुई । क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सम्भल परिसर में ब्लॉक स्तरीय आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र ( स्वयं सहायता समूह, कृषक बंधु, ग्राम स्तरीय योजनाओं हेतु) का निर्माण हेतु ₹50 लाख एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय रजपुरा के प्रांगण में प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य हेतु ₹50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि जनपद में 24 प्रमुख विभागों में से 20 विभागों के अन्तर्गत शत प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गयी है तथा शेष जो थोड़ी बहुत धनराशि अवशेष बची है वह आगामी 2-3 माह में शत प्रतिशत व्यय कर ली जाएगी। इस वर्ष प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखते हुए पर्याप्त मॉनिटरिंग कर जो धनराशि प्राप्त हुई उसको शत प्रतिशत व्यय कराया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

