योगी सरकार-2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार के 6 दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिले हैं. इससे कयास बढ़ गए हैं और कर्मचारियों की तबादला सीजन को लेकर चिंता भी बढ़ रही है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को अच्छे विभाग मिल सकते हैं.
कर्मचारियों को चिंता है क्योंकि तबादला सीजन 31 मई को खत्म हो रहा है. विभाग मिलने में जितनी देरी होगी, मंत्रियों के पास तबादलों के लिए उतना ही कम समय रहेगा. इसलिए कर्मचारियों में यह जानने की उत्सुकता है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा. तबादला सीजन में तबादले मंत्रियों के अनुमोदन से ही होते हैं.

