आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को भाजपा मुख्यालय एवं दिल्ली प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
‘मन की बात’ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के आत्मीय संवाद का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को नई पहचान देता है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

