थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 01 अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की रॉड व एक बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.06.2026 को थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत राव फार्म हाउस पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी का प्रोग्राम था, जिसमें शामिल होनें ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान के निवासी श्री भूरे सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह अपनें गांव के साथी राकेश पुत्र मोहरपाल के साथ आये थे तथा शामिल होकर ग्राम दांदरा होते हुए अपनें गांव वापस जा रहे थे, वापस जाते समय दांदरा – करियावेन सम्पर्क मार्ग पर भूरे सिंह के साथ रात्रि में घटना घटित हुई थी, तथा भूरे सिंह के परिजन उन्हें उपचार हेतु सीएचसी सहसवान लेकर गये थे, जहाँ पर भूरे सिंह को मृत घोषित कर दिया गया था तथा राकेश उपरोक्त को उपचार हेतु मेडिकल कालेज बदायूँ रेफर कर दिया गया था । प्रथम दृष्टया जाँचोपरान्त उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक भूरे सिंह के पुत्र राजाबाबू के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जरीफनगर पर अभियोग मु0अ0स0 190/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1)/103(1)/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम कप्तान आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अभियुक्तगण की तलाश हेतु थाना स्तर पर 03 टीमें गठित की गयी थीं । जिसके क्रम में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 30.06.2026 को मुख्य अभियुक्त कप्तान सिंह पुत्र डाल सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ को मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी रजि0नं0 UP 25 DA 4573 व आलाकत्ल 01 अदद लोहे की सब्बलनुमा रॉड बरामद की गई । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कप्तान सिंह उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
कप्तान सिंह पुत्र डाल सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ
अभियुक्त कप्तान सिंह का अपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0स0 172/25 धारा 121(1)/132/352/351(2) बीएनएस थाना सहसवान, बदायूँ ।
2.मु0अ0स0 190/26 धारा धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/109(1)/103(1)/351/238 (3)/3(5) बीएनएस थाना जरीफनगर, बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण:-
1.बोलेरो गाड़ी रजि0नं0 UP 25 DA 4573 , चैसिस नं0 MA1XL2XKXL5H46769 व इंजन नं0 XKL6H36714 रंग सफेद
2. आलाकत्ल 01 अदद लोहे की सब्बलनुमा रॉड ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री सुमित कुमार शर्मा थानाध्यक्ष जरीफनगर , बदायूँ मय पुलिस टीम ।

