माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।

