By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सम्भल से आलू निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों को क्लस्टर पर ₹10 लाख प्रोत्साहन का लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सम्भल से आलू निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों को क्लस्टर पर ₹10 लाख प्रोत्साहन का लाभ
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्भल से आलू निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों को क्लस्टर पर ₹10 लाख प्रोत्साहन का लाभ

Amarkesadmin
Last updated: July 22, 2026 1:52 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई), 22 जुलाई 2026 जनपद सम्भल से आलू निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान एवं कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारियों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों तथा गुजरात से आए प्रमुख आलू निर्यातकों ने भाग लिया।
उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में आलू निर्यात की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इच्छुक किसानों एवं एफपीओ को निर्यात से जोड़ने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से किसानों को निर्यात संबंधी आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि सम्भल में मुख्य रूप से चिप्सोना, पुखराज, सूर्या एवं ख्याति प्रजाति के आलू का उत्पादन होता है। इन किस्मों की गुणवत्ता के कारण जनपद से निर्यात की अच्छी संभावनाएं हैं।
कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 की जानकारी देते हुए बताया कि 50 हेक्टेयर क्षेत्र में क्लस्टर बनाकर कुल उत्पादन का कम से कम 30 प्रतिशत निर्यात करने पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब 50 हेक्टेयर क्षेत्र पूरे ब्लॉक में होने पर भी क्लस्टर बनाया जा सकेगा। साथ ही नए एफपीओ को निर्यातक के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
गुजरात से आए एसआर ग्रुप के विजय सहगल एवं योगेश आर्या तथा मंत्रा के आशीष जैन ने बताया कि उनकी कंपनियां पिछले वर्षों में 70 हजार टन आलू का निर्यात कर चुकी हैं। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को जोड़ने के लिए विकसित “पोटैटो बाजार” एप की जानकारी दी तथा कम रसायनों के प्रयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया। निर्यातकों ने बताया कि वे एलआर, लाकर एवं ख्याति प्रजाति के 45 मिमी या उससे अधिक आकार वाले आलू की खरीद के इच्छुक हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों एवं एफपीओ को आलू निर्यात की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और सम्भल की कृषि उपज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बनाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद सम्भल में उर्वरकों एवं रसायनों की खपत अन्य जनपदों की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है, जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए वैज्ञानिक एवं संतुलित तरीके से उर्वरकों और रसायनों का उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

डिजिटल लर्निंग से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
जलालाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया
कमल के आकार में बनेगी यूपी की नई विधानसभा
कांवड़ियों की सेवा में जुटी पुलिस, भंडारे का आयोजन
बहजोई में संभल डीएम ने बैठक में भाग लिया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article IAS वंदना सिंह को मिली DDA में बड़ी जिम्मेदारी
Next Article बूथ जीता तो चुनाव जीता!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?