By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी भरण पोषण की हकदार, हाईकोर्ट ने कहा- शादी का ठोस प्रमाण जरूरी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी भरण पोषण की हकदार, हाईकोर्ट ने कहा- शादी का ठोस प्रमाण जरूरी नहीं
उत्तर प्रदेशराज्य

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी भरण पोषण की हकदार, हाईकोर्ट ने कहा- शादी का ठोस प्रमाण जरूरी नहीं

Amarkesadmin
Last updated: February 20, 2026 1:11 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि यदि कोई पुरुष और स्त्री लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे हों, तो अलग होने पर महिला दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण पाने की हकदार होगी, भले ही पत्नी होने का शादी का औपचारिक या ‘सख्त’ कानूनी प्रमाण उपलब्ध न हो।

न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह ने मुनीश कुमार की दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा पति (याची) की मासिक आय 70 हजार रुपये है और इसका एक चौथाई 17,500 रुपये होता है। परिवार अदालत मुरादाबाद ने 18 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है जो अधिक नहीं है, सही है।

परिवार अदालत ने दिए ये आदेश

परिवार अदालत ने महिला को 12 हजार रुपये और बेटे को छह हजार रुपये प्रतिमाह, कुल मिला 18 हजार रुपये देने का निर्देश दिया था। इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। तर्क था कि विवाह केवल 10 रुपये के स्टैम्प पेपर पर हुआ, जो हिंदू विवाह अधिनियम के तहत वैध नहीं है, इसलिए महिला ‘कानूनी पत्नी’ नहीं मानी जा सकती।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय चममुनिया बनाम वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा का हवाला देते हुए कहा कि ‘पत्नी’ शब्द की व्याख्या व्यापक होनी चाहिए और पुरुष कानूनी तकनीकी खामियों का लाभ उठाकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकता।

याची रेलवे में लोको पायलट है और कटौती बाद उसकी शुद्ध मासिक आय लगभग 70 हजार रुपये है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार 25 प्रतिशत तक आय भरण-पोषण में दी जा सकती है।

इस आधार पर 18 हजार रुपये की राशि उचित ठहराई गई। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भरण-पोषण का उद्देश्य महिला और बच्चे को आर्थिक असुरक्षा और बेघर होने से बचाना है, वह उचित भत्ता पाने की हकदार हैं।

सम्भल में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग-बंधु व व्यापार-बंधु बैठक की अध्यक्षता
लखनऊ ब्राह्मण सम्मेलन हंगामे पर ब्राह्मण महासभा (भारत) की सफाई
बागेश्वर में विकास योजनाओं की समीक्षा: मुख्यमंत्री धामी ने की त्वरित कार्यवाही के निर्देश
संभल में स्थानांतरित सीओ को पुलिस लाइन बहजोई में भावभीनी विदाई
सपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली कूच से पहले किया नजरबंद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
Next Article बदायूं के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?