आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अंतर्गत सर्वप्रथम उद्योग बंधु के बिन्दुओं पर चर्चा की गयी जिसमें उद्योग विभाग से जीएमडीआईसी लोकेंद्र सिंह द्वारा बैठक से संबंधित प्रमुख एजेंडा बिंदुओं के विषय में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया एवं बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर भी चर्चा की गई मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लघु स्तर पर भी लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किये जाएं तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उद्योगों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित करें एवं देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि युवा उद्यमी योजना की प्रगति कम है इसकी प्रगति को बढाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में चांदी के वर्क का कार्य करने वाले लोगों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इसका डेटा संग्रहित करें ताकि शासन के माध्यम से इस क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा सके।
पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर चर्चा की गई एवं मुख्य विकास अधिकारी ने आईटीआई के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गाँव गाँव में पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला एक्सपोर्ट प्लान को लेकर भी चर्चा की गई उद्योग बंधुओ से भी उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की ग्राम मऊ अस्सू के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज की प्रदूषण विभाग से एनओसी लेकर भी चर्चा की गई एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्यातकों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निवेश मित्र पोर्टल को लेकर भी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसके अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। हिंदुस्तान मिंट,प्लेज पार्क पर भी चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक जनपद एक उत्पाद को लेकर भी मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
उद्योग बंधु पवन गुप्ता के द्वारा अपनी समस्या के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि जमीन की दाखिला खारिज की समस्या है जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
व्यापारियों ने विद्युत विभाग के विषय में बताया उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में बहुत ही लापरवाही की जा रही है उसके विषय में मुख्य विकास अधिकारी में विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग में सुधार लाया जाए और उद्योग बंधुओं को विद्युत विभाग से कोई समस्या ना रहे उसका भी प्रत्येक दशा में ध्यान दें।
इसके उपरांत व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त जीएसटी धर्मेंद्र कुमार द्वारा बैठक से संबंधित प्रमुख एजेंडा बिंदुओं को बैठक में उपस्थित व्यापार बन्धुओं एवं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखा जिसमें चंदौसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत सरकारी दुकानों के ध्वस्त होने पर उन दुकानदारों को स्थापित करने पर चर्चा की गई और उनका आवंटन करने के लिए निर्देशित किया गया।
स्टेशन रोड पर ठेले वालों के अतिक्रमण की समस्याओं ,चंदौसी में साफ सफाई पर चर्चा की गयी।
चंदौसी के व्यापारियों ने चंदौसी के खुले नाले को लेकर बैठक में आवाज उठाई जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की समस्या का समय रहते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। और उन्होंने कहा कि आम जनमानस प्लास्टिक पॉलिथीन का भी कम से कम प्रयोग करे।
कोहरे की दृष्टिगत रोड सेफ्टी एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए सड़कों पर ब्लॉक स्पॉट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी, उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य कमल कौशल वार्ष्णेय, प्रेम ग्रोवर अरविंद कुमार गुप्ता एवं अन्य उद्योग बंधु व्यापार बंधु के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद सम्भल।

