By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

Amarkesadmin
Last updated: February 20, 2026 1:00 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। प्रवास के अंतिम चरण में गुरुवार सुबह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उनसे अलग-अलग मुलाकात की।

इससे पहले बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संघ प्रमुख से भेंट कर करीब 40 मिनट तक चर्चा की थी।निराला नगर स्थित संघ कार्यालय सरस्वती कुंज में हुई इन बैठकों को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की सिलसिलेवार मुलाकातों ने राजनीतिक हलकों में कई संकेत दिए हैं।

बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विकास कार्यों की प्रगति, निवेश प्रस्तावों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की जानकारी मिली है। अवैध रोहिंग्या प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का मुद्दा भी बैठक में उठा। बताया जा रहा है कि आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति सरकार के सख्त रुख पर संघ नेतृत्व ने संतोष जताया।

औद्योगिक विकास, विशेष निवेश क्षेत्र की अवधारणा और प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाने की रणनीति पर भी विचार हुआ। संगठनात्मक स्तर पर बूथ और घर-घर संपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिए जाने की बात सामने आई है। बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा था कि छुआछूत जैसी कुरीतियों का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है।

विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में संगठन की बूथ स्तर की सक्रियता चुनावी सफलता में अहम भूमिका निभाती रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की संघ प्रमुख से अलग-अलग मुलाकातों को आगामी चुनावी परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सहारनपुर में थाने में धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन, पुलिस अधिकारियों से हुई तीखी बहस
बिसौली: बच्चों के लिए सेवा और उत्सव का संगम
डी.पी. यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां वितरित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 20 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त
Next Article लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी भरण पोषण की हकदार, हाईकोर्ट ने कहा- शादी का ठोस प्रमाण जरूरी नहीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?