यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक का सपा ने बहिष्कार कर दिया। सपा का कोई भी विधायक बैठक में नहीं पहुंचा। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सपा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा।

