रूदायन : आज 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुदायन में आगंतुक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु ने अपने रात्रि प्रवास उपरांत नगर में शाखा के माध्यम से लोगों को योगा कराया।
नगर में वार्ड न. 10 के सभासद नीरज कुमार उर्फ दद्दा ने बताया कि विभाग प्रचारक तथा हमारे मार्ग दर्शक सुधांशु जी ने कल रात्रि प्रवास किया था।आज योग दिवस के अवसर पर सुबह ही शाखा का आयोजन किया गया वहीं उसी के अंतर्गत उपस्थित लोगों को योगा कराया जिसमें 36 लोगों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के अनुरूप वृक्ष लगाओ ,जीवन पाओ के तहत योगा के उपरांत सभासद के निज निवास पर एक फलदार आम का वृक्ष लगाने के साथ उसकी पूर्ण जिम्मेदारी की शपथ विभाग प्रचारक द्वारा नीरज कुमार को ही दिलवाई गई।

