बिसौली। मंगलवार को बिसौली तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा ने गांव जखौरा जौहरपुर निवासी ओमप्रकाश से आबादी के प्लाट पर कब्जा दिलाने के एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन की बरेली टीम ने पूरा जाल बिछाया और तय रकम लेते हुए सतीश चंद्र शर्मा को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तारी की कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
बिसौली में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Leave a Comment

