थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को मय चोरी की बाइक के गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण मे एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मूसाझाग के नेतृत्व मे चलाये जा रहे संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व वाहन चोरी की बरामदगी तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.07.2026 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना नवाबगंज जनपद बरेली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 343/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रशान्त पुत्र शीलेन्द्र निवासी ग्राम रफियाबाद थाना बिनावर जिला बदायूँ को मय चोरी की मोटर साइकिल न0-UP25EF0926 स्पेलन्डर प्लस रंग काला व एक अदद मोबाइल Realme कम्पनी रंग नीला डिस्पले क्षतिग्रस्त के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 123/26 धारा 317(2) बीएनएस बनाम प्रशान्त पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नामः-
उ0नि0 संजीव कुमार
.का0 2232 जितेन्द्र सिंह
रि0का0 राहुल सिह

