आज दिनांक 04-07-2026 को अधिशासी अधिकारी श्रीमती देवहूती पाण्डेय जी द्वारा नगर पंचायत खागा- फतेहपुर में नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही नगर के मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। जिससे व्यापारियों व नागरिकों से अपील की गई कि खागा को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखें , पॉलीथिन का प्रयोग न करें व कूड़ा हेतु डस्टबिन का प्रयोग करें और कूड़ा नालियों में न डालें।

