आज होटल निर्वाणा, बरेली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘संगठनात्मक बैठक – बरेली परिक्षेत्र’ में जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष मा. श्री राजीव कुमार गुप्ता जी, सदर विधायक मा. श्री महेश चंद्र गुप्ता जी एवं बिल्सी विधायक मा. श्री हरीश शाक्य जी के साथ सहभागिता की।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, जनसेवा, सुशासन, बूथ सशक्तिकरण एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा आदरणीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मा. श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी, प्रदेश मंत्री मा. श्रीमती सुभाषिनी जायसवाल जी, बृज क्षेत्र अध्यक्ष मा. श्री पूरन लाल लोधी जी मंचासीन रहे। इस दौरान बैठक में बरेली परिक्षेत्र के विधायक, जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

