बबराला/संभल। मंगलवार शाम विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलका शर्मा (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में हर्षवर्धन वार्ष्णेय (नगर पंचायत चेयरमैन), अतुल गोयल उर्फ भोला (समाजसेवी), डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. राहुल यादव, अमित यादव, एमएल पटेल, भगवान सिंह यादव, धर्मेंद्र प्रजापति, अनिल गुप्ता, केवी यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में हास्य-परिहास से भरपूर नाटक, देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह नृत्य, कविताएं, गीत एवं विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल रहीं। देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों में उत्साह और गर्व की भावना का संचार किया, वहीं हास्य कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।
मुख्य अतिथि बीएसए अलका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच पर अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में कपिल गोयल सोनू, गार्गी गोयल, स्वेता वार्ष्णेय, सोनल शर्मा, रूचि, अंजलि, समीक्षा, मीनाक्षी मिनोचा, सुशील शर्मा (प्रधानाचार्य), आकाश वार्ष्णेय, नितिन आइडिया, मुरारी यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के संरक्षक अतुल गोयल उर्फ भोला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास का अभिन्न हिस्सा हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक कार्तिक गोयल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Leave a Comment

