चंदौसी
संभल जनपद के चन्दौसी नगर में आगरा के परशुराम चौक पर हुई अभद्रता के विरोध में ब्राह्मण शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सोपा ।
ब्राह्मण शक्ति संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील पहुंचे वहां पर आगरा प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आगरा में परशुराम चौक पर भीम आर्मी व एक वर्ग विशेष के द्वारा परशुराम चौक पर की गई अभद्रता और उत्पात का कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया भगवान परशुराम चौक पर उपद्रव करने वाले इन सभी उपद्रवियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार किया जाए व उन पर कठोर से कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए सभी उपद्रवियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए
ब्राह्मण शक्ति संघ के संरक्षक बनवारी लाल पाठक ने कहा की ब्राह्मण समाज का आए दिन किसी न किसी रूप में अपमान होता रहता इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए ,विकास मिश्रा ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए ,मुकेश गौड ने कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी । संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा की कठोर से कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो उत्तर प्रदेश के प्रत्येक शहर व कस्बे में ब्राह्मण शक्ति संघ के सदस्य व पदाधिकारी आंदोलन करेंगे आंदोलन बहुत उग्र होगा अब ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी हालत में नहीं सहा जाएगा
ज्ञापन देते समय बनवारी लाल पाठक, मुकेश गौड़,विवेक मिश्रा, विवेक शर्मा गुमथल, सचिन मिश्रा ,सचिन शर्मा, राजेश शर्मा, अमोल शर्मा,बृजेश शर्मा,विनीत शर्मा ,अविरल शर्मा ,निशांत शर्मा,पराग शर्मा, विकास मिश्रा,योगेश भारद्वाज, अवनीश शर्मा, ओम शर्मा, राहुल मिश्रा एड, राहुल शर्मा,वैश्व मिश्रा,हर्ष उपाध्याय,विभोर भारद्वाज, एड पिंटेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे ।

