चंदौसी में शुक्रवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सिद्धांत राघव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हालिया हिंसक घटनाओं के दौरान एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की निदा करते हुए आरोपित तत्वों के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर रोष जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की और केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। यहां रवि ठाकुर, धूम सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर, चंद्रप्रताप,विवेक राघव , शिव ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

