By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: वनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद में इंतजार बढ़ा, SC 10 को करेगा सुनवाई; CJI के पास केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > वनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद में इंतजार बढ़ा, SC 10 को करेगा सुनवाई; CJI के पास केस
उत्तराखंडराज्य

वनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद में इंतजार बढ़ा, SC 10 को करेगा सुनवाई; CJI के पास केस

Amarkesadmin
Last updated: December 3, 2025 10:24 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 10 दिसंबर को करेगा। रेलवे की तरफ से कहा गया कि हमें ट्रैक बनाना है, इसलिए जल्द सुनवाई की जाए। ये मामला करीब 50 हजार की आबादी से जुड़ा है। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा रखी है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड प्रशासन से पूछा था कि राज्य सरकार के पास इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को दूसरी जगह बसाने के लिए क्या मास्टर प्लान है?

दरअसल, उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने वाली दाखिल याचिका पर सुनवाई मंगलवार को सुनवाई होनी थी। सुनवाई से पूर्व संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बनभूलपुरा में रेलवे की 30 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने की उम्मीद थी। लेकिन किन्हीं कारणों फिलहाल 10 दिसंबर तक तारीख बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्रशासन और नैनीताल प्रशासन की नाक के नीचे बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर हजारों अवैध निर्माण कर दिए गए। इसको लेकर पूर्व में काफी बवाल हो चुका है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा और अब 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट से अगले सप्ताह इस मामले में फैसला आ सकता है।

29 एकड़ जमीन पर करीब 4365 अतिक्रमण

रेलवे के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग 29 एकड़ जमीन पर करीब 4365 अतिक्रमण किए गए। यह मामला लंबे समय से अदालत में लंबित है और अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आज ने वाले फैसले से ही आगे की दिशा तय होगी। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

अवैध कॉलोनी से पुनर्वास को लेकर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर फैसला उनके अनुकूल न आया तो वे कहां जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि पुनर्वास की योजना पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। अब सबकी नजरें आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस ने किया विशेष अभियान
कांवड़ शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बेटी साक्षी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नटराज उत्सव में हुआ गुरु-माता-पिता पूजन
पूर्व मंत्री डीपी यादव के स्वागत में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख का एलान: कब-कहां देखें?, इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर, जानें प्राइज मनी के बारे में
Next Article खटीमा की दिव्या पंत को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?