आज दिनांक 06.07.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
▪️जनसामान्य की समस्याओं एवं मांगपत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
▪️सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्यतः राजस्व, पुलिस, विद्युत, खण्ड विकास, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, नगर पालिका एवं आवास आदि से संबंधित थीं।
▪️इस दौरान खौद निवासी निशा तथा जगतपुर निवासी शौर्य को असाध्य बीमारी के उपचार हेतु अपने हाथों से आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किए।
▪️समाधान दिवस में उपचार हेतु सहायता की मांग करने वाले जनसामान्य के प्रार्थना-पत्रों पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्रता का परीक्षण कर अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराई जाए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं तत्काल पूर्ण कराकर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क उपचार का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
▪️राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाए जाने संबंधी प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर भी जिला पूर्ति अधिकारी को पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
▪️राजस्व विभाग से संबंधित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं प्रभारी थाना अधिकारी को नामित करते हुए अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
▪️शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न बरतें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय जांच करें। शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत ही प्रकरण का निस्तारण किया जाए।
▪️पुलिस अधीक्षक रामपुर ने भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, अवैध कब्जा तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में प्रशासन सक्रिय, 32 में से 7 शिकायतों का मौके पर निपटारा
Leave a Comment

