By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आज रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आज रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

आज रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: January 24, 2026 1:59 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

24 जनवरी से 26 जनवरी तक रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

सम्भल ( बहजोई) 24 जनवरी 2026
आज रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का आयोजन विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत थीम के अन्तर्गत किया गया। मुख्य अतिथि बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ की उपाध्यक्ष डॉ मिथलेश तिवारी जी रहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव जी तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खडगवंशी रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का जनपद की नयी परम्परा पंचोपचार के द्वारा स्वागत किया तथा विशिष्ट एवं अन्य अतिथियों का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत किया।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आटा कि छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की तथा बालिकाओं द्वारा स्वागत गान किया।मुख्य अतिथि डॉ मिथलेश तिवारी द्वारा परिसर में लगे जनपद सरस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित तथा स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा बनाये गये उत्पादों, ओडीओपी तथा मिशन शक्ति से संबंधित आदि स्टालों का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय चंदौसी नगर के अध्यापक राशिद द्वारा कवि सौरभकांत शर्मा द्वारा रचित सम्भल गान को गाया। तथा उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप की बालिकाओं द्वारा ब्रज क्षेत्र का नृत्य प्रस्तुत किया। तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा द्वारा यूपी वाले भैया पर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में धार्मिक, अध्यात्मिक तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं हैं यहाँ प्रयाग, काशी तथा मथुरा एवं वृंदावन भी है उत्तर प्रदेश की धरती पर ही भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण जी ने भी जन्म लिया आज उत्तर प्रदेश मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव द्वारा अपने संबोधन में कहा कि हमारे गाँव में राम राम कहने की बहुत ही अच्छी परम्परा है। हमारा प्रदेश सबसे उत्तम प्रदेश है हमारे भगवान श्री राम जी का जन्म हमारे प्रदेश की धरती पर हुआ यह सौभाग्य की बात है। मा. मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया। प्रदेश में किसानों के लिए अच्छे कार्य किये गये हैं किसान दुर्घटना बीमा जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ प्राप्त हुआ है तथा गाँव गाँव में मॉडल स्कूल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के जिलाधिकारी द्वारा सम्भल में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही परिवर्तन किया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमें प्रत्येक क्षेत्र में परिश्रम से आगे बढ़ना है। उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश की ओर लेकर जाना है। समूहों की दीदियों को लखपति बनाना है, हमें नंबर वन प्रदेश बनना है।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सम्भल जनपद एक समर्थ जनपद है। यहाँ शोध की बहुत संभावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मेरा एक सुझाव है कि सम्भल जनपद में एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो तथा जनपद सम्भल में नाट्य, डांस एकेडमी भी हो उन्होंने जिलाधिकारी की उनके नेतृत्व में हो रहे विकास के लिए सराहना की। उन्होंने लखनऊ घराना के कथक नृतक बिरजू महाराज जी के विषय में भी बताया। ।
जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा कार्यक्रम में आये सभी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा 10 ट्राईसाईकिल वितरित कीं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूहों की दीदियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूल किट का वितरण किया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 4 लाभार्थियों को पांच- पांच लाख का प्रतीकात्मक चेक वितरित किये तथा उद्यान विभाग के द्वारा 3 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत जनपद एवं मण्डल तथा राज्य स्तर पर विजित हुए कलाकार बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंच का संचालन कवि सौरभ कांत शर्मा द्वारा किया गया।
जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे जनपद सरस मेला 24 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर जारी रहेगा तथा जनपद के सभी लोग यहाँ आकर शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा स्वदेशी उत्पादों का क्रय भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय तथा भाजपा के महामंत्री कमल कुमार कमल तथा भाजपा के उपाध्यक्ष तथा मण्डल अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खटीमा में अजीब हादसा: स्कूटी से भिड़ा हाथी, वीडियो ने मचाई सनसनी
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक आयोजित
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
Next Article जायंट्स ग्रुप ने स्कूल बच्चों को स्टेशनरी और प्राथमिक चिकित्सा किट सौंपी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?