By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: केंद्रीय राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के लिए विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > केंद्रीय राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के लिए विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तर प्रदेशराज्य

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के लिए विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amarkesadmin
Last updated: April 13, 2026 1:46 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

बदायूं वासियो में खुशी की लहर

बदायूं 13 अप्रैल: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतजनगर मंडल पर माननीय राज्यसभा सांसद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री बी. एल. वर्मा ने सोमवार को बरेली जंक्शन-नई दिल्ली-बरेली जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी 14315/14316 का संचलन विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक होने के उपलक्ष्य में उद्घाटन विशेष गाड़ी 05303 का शुभारंभ बदायूं रेलवे स्टेशन पर हरी झण्डी दिखाकर किया।

बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में माननीय राज्यसभा सांसद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री बी. एल. वर्मा ने कहा कि कासगंज, उझानी एवं बदायूं क्षेत्रवासियों को दिल्ली जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी की सौगात मिली हैै। यहाँ की बहुप्रतिक्षित मांग को रेलवे प्रशासन द्वारा आज पूरा कर दिया गया। जो यहां के क्षेत्रीय लोगों के विकास के लिए एक नई सौगात मिली है। इस इंटरसिटी गाड़ी के संचलन विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक होने से यहां के स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों एवं व्यापारियों को बरेली, मुरादाबाद, गजियाबाद एवं दिल्ली आवागमन करने हेतु सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि अब स्कूली बच्चें दूसरे जनपदों एवं राजधानी में जाकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। यहां की सम्मानित जनता अपना अन्य महत्वपूर्ण दैनिक कामों को भी दिल्ली से सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाने से समय बचत के साथ कम खर्चों में राजधानी में जाकर अपने कार्यों का निपटारा कर लेंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण एवं रेल यात्रियों के मूलभूत मौलिक सुख-सुविधाओं को अत्याधुनिक विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर विधायक/बदायूं श्री महेश चन्द्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य श्री वागीश पाठक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने इस इंटरसिटी गाड़ी का विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक करने पर रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देने के साथ ही स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस गाड़ी के संचलन से यहां की जनता बहुत ही लाभान्वित होगी। यहां के क्षेत्रवासियों के विकास के लिए यह गाड़ी ‘‘मील का पत्थर‘‘ साबित होगी। आयोजित समारोह में अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इस रेलखण्ड पर इस गाड़ी के मार्ग विस्तार होने से कासगंज, बदायूं एवं उझानी के यात्रियों को लंबी दूरी की महत्वपूर्ण शहरों हेतु सीधे रेल की सुिवधा मिल सकेगी। कासगंज व बदायूं की कनैक्टिविटी सीधे बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए देश की राजधानी नई दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगा। इस गाड़ी के विस्तार हो जाने से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज एवं नौकरी पेशा आदि करने के लिए तथा बच्चों को भी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद एवं दिल्ली आदि २ाहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को उन्नत एवं आरामदायक यात्री सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव कृतसंकल्पित है। रेल प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार यात्री सुख-सुविधाओं का विस्तार आवश्यकतानुसार करने के लिए तत्पर रहेगा।

AI से तैयार होगा ग्राम गजेटियर, 42 विभागों का डेटा होगा शामिल
नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण, दिए निर्देश
इमरान मसूद बनाम इकरा हसन: सहारनपुर में मुस्लिम राजनीति की नई लड़ाई शुरू
शाहजहाँपुर: थाना रोजा पुलिस ने 24 घंटे में शुभम रेस्टोरेन्ट फायरिंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार, कारतूस बरामद
खटीमा में अजीब हादसा: स्कूटी से भिड़ा हाथी, वीडियो ने मचाई सनसनी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article खाद्य सुरक्षा ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान अन्तर्गत किया सघन निरीक्षण
Next Article विद्यार्थी परिषद ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?