संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के प्रति जनजागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही आपातकालीन सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक
Leave a Comment

