अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, कानून एंव व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश द्वारा जनपद सम्भल के 15 पुलिस थानों में स्थापित मातृत्व एवं शिशु देखभाल कक्षों का डिजिटल माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर DigRangeMoradabad श्री मुनिराज जी, SP कृष्ण कुमार तथा ASPSouth सुश्री अनुकृति शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत 15 स्कूटी महिला पुलिस कर्मियों को वितरित कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

