वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 | एक पेड़ माँ के नाम
तहसील बिसौली स्थित वन रेंज कोटा के निकट ग्राम महेरा में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश वन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों के संयुक्त प्रयास से प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता चौहान, माननीय अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय माननीय विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

