19 जून।बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनांक 17.06.2026 को समय लगभग 11:30 बजे 09 व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठकर ग्राम मुरावन नगला, मजरा कछला, थाना उझानी, तहसील एवं जनपद बदायूँ से भात मांगने हेतु ग्राम गठौना, थाना उझानी, तहसील एवं जनपद बदायूँ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उक्त व्यक्ति बरेली-मथुरा मार्ग पर करुआ पुल, थाना उझानी, जनपद बदायूँ के निकट पहुंचे, तभी बरेली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ई-रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 04 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान 01 महिला की मृत्यु हो गई।
“दुर्घटना में मृतक 06 महिलाओं के आश्रितों को माननीय मुख्यमंत्री जी के विवेकाधीन कोष के अंतर्गत प्रदत्त की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।”
उझानी में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 घायल, 6 महिलाओं की मौत
Leave a Comment

