By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो
उत्तराखंडराज्य

पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो

Amarkesadmin
Last updated: December 21, 2025 10:32 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

देहरादून। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड एक अहम कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत फरवरी के तीसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कान्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है। इसके प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में रोड शो किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 10 जनवरी को दिल्ली से की जानी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कान्क्लेव के संबंध में शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने कहा कि पहली बार पर्यटन विभाग इतने व्यापक स्तर पर कान्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है।

इसमें, प्रदेश के पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों को साथ लेकर चलने के साथ ही उन्हें एक स्तंभ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में पूरे देश में रोड शो किए जाएंगे। जिनमें पर्यटन, साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म आदि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

बैठक में क्या लिया निर्णय

बैठक में कहा गया कि इस आयोजन में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड और आल इंडिया डोमेस्टिक टूर आपरेटर्स एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कान्क्लेव में डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूर आपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट एंड कंसर्ट प्लानर तथा साहसिक पर्यटन से जुड़े संस्थाओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि इस कान्क्लेव को आगामी वर्षों में एक वार्षिक एवं ब्रांडेड अंतरराष्ट्रीय आयोजन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन निवेश भी आकर्षित किए जा सकेंगे। बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, अपर निदेशक पूनम चंद के अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं विभिन्न टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
सीएम योगी कल अमरोहा दौरे पर, देंगे ₹1500 करोड़ की सौगात
वर्षों से बदहाल पड़ी गांव की मुख्य सड़क, जिम्मेदार बने बेपरवाह
विश्व पर्यावरण दिवस पर फतेहगंज पश्चिमी में जागरूकता रैली का आयोजन
जनता के बीच, जनता के साथ – योगेंद्र सिंह तोमर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर हुए सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से कर रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’
Next Article STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद, दर्ज थे हत्या, लूट के 30 मुकदमे, पिछले डेढ़ साल से चल रहा था फरार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?