By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर हुए सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से कर रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर हुए सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से कर रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर हुए सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से कर रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’

Amarkesadmin
Last updated: December 21, 2025 5:44 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज शिप पर सवार होकर छात्रों से संवाद किया। यह खास संवाद ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री करीब 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर छात्रों से बातचीत करते नजर आए। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से पीएम फ्लोटिंग ब्रिज के जरिए क्रूज तक पहुंचे।विज्ञापन

इन जिलों से आए छात्र

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों से चुने गए हैं। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और निजी स्कूलों के छात्र शामिल हैं।

ब्रह्मपुत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। नदी पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सुबह से ही गश्त पर रहीं। एहतियातन शनिवार से दो दिनों के लिए फेरी सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि पिछले साल काजीरंगा दौरे के बाद पर्यटन में बढ़ोतरी देखी गई थी और इस बार ब्रह्मपुत्र पर पीएम के क्रूज से नदी पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम 2018 से हर साल आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद करना और पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं को शांत मन से देने, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देते हैं।

फैटी लिवर की पहचान और समाधान: SGPT/SGOT रेशियो और डॉ प्रमोद की सलाह
हिमाचल के सोलन में विवाह बंधन में बंधे दो भाजपा नेता
चंदौसी में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
पूर्व सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं
पगड़ी वाले नेता सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ‘लव यू पापा…’, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के फाइल ट्रेलर को देख भावुक हुए सनी देओल
Next Article पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?