गुन्नौर विकास खंड क्षेत्र के गांव गढ़िया में ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव की मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई ध्यान दिया और न ही संबंधित अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने की जरूरत समझी। हालत यह है कि ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ब्लॉक अधिकारियों और ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
गांव वासियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब गांव की ओर झांकने तक नहीं आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव की बदहाल सड़क का जल्द निर्माण कराने और लापरवाह अधिकारियों व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वर्षों से बदहाल पड़ी गांव की मुख्य सड़क, जिम्मेदार बने बेपरवाह
Leave a Comment

