अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर पायलट बनने जा रहे भारत भारद्वाज ने उसी जगह अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज़ किया, जहां से उनके नए सफर की शुरुआत होने जा रही है। हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर भारत ने आरुषि को अंगूठी पहनाई और जैसे ही उन्होंने इस प्रपोज़ल को स्वीकार किया, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह पल सिर्फ एक सैन्य अधिकारी की उपलब्धि का नहीं, बल्कि प्यार और नए जीवन की शुरुआत का भी गवाह बन गया।

