By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: चांदनी चौक वार्ड उपचुनाव: बीजेपी ने मारी बाज़ी, सुमन कुमार गुप्ता बने विजेता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > चांदनी चौक वार्ड उपचुनाव: बीजेपी ने मारी बाज़ी, सुमन कुमार गुप्ता बने विजेता
राष्ट्रिय

चांदनी चौक वार्ड उपचुनाव: बीजेपी ने मारी बाज़ी, सुमन कुमार गुप्ता बने विजेता

Amarkesadmin
Last updated: December 3, 2025 4:28 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

दिल्‍ली नगर निगम के चांदनी चौक वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. पहले कांग्रेस और फिर आप का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से बीजेपी ने भगवा लहराया है. बीजेपी के उम्‍मीदवार सुमन कुमार गुप्‍ता ने कुल 7825 वोट मिले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा 6643 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 1182 वोटों का है.

इसके अलावा, निदर्लीय प्रत्‍याशी के तौर पर अनिल टंडन और सुनील कुमार भी सियासी मैदान में हैं. चांदनी चौक वार्ड पर हुआ यह उपचुनाव न केवल स्थानीय समीकरण तय करेगी, बल्कि दिल्‍ली की आगामी राजनीतिक दिशा भी तय कर सकती है. आपको बता दें कि चांदनी चौक वार्ड के लिए हुए इस उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें करीब 35.65% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. मतदान में मतदाताओं ने अपना प्रतिनिधित्‍व किसे सौंपा, इसका फैसला अगले कुछ घंटों में होने वाला है.

क‍ब किसके नाम रही चांदनी चौक सीट

चांदनी चौक उपचुनाव का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प रहा है. साल 2017 में यहां बीजेपी के रविंदर कुमार ने 8,774 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार पुनरदीप सिंह साहनी को 5,245 वोटों से शिकस्त दी थी. इसके बाद 2022 में वार्ड सीमांकन के बाद हुए 250 वार्डों वाले एकीकृत MCD चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई. इस बार पुनरदीप ने कांग्रेस को छोड़ आप का दामन थाम लिया. बदलाव काम आया और उन्‍होंने बीजेपी के उम्मीदवार रविंदर कुमार को मामूली वोटों के अंतर से हरा दिया था.

चांदनी चौक में क्‍यों हो रहे हैं उपचुनाव

यह उपचुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई पार्षदों ने विधायक बनने के लिए एमसीडी की सीटें छोड़ दीं थी. चांदनी चौक के पूर्व पार्षद पुनरदीप सिंह साहनी ने भी इसी वजह से इस्तीफा दिया था. उन्‍होंने उन्होंने चांदनी चौक विधानसभा सीट से बीजेपी के सतीश जैन को 16,572 वोटों से हराया था. यही कारण है कि चांदनी चौक सहित 12 वार्डों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं.

बीजेपी-आप के लिए परीक्षा हैं ये उपचुनाव

ये नतीजे कई मायनों में बीजेपी की दिल्ली की सत्ता पर पकड़ की परीक्षा भी माने जा रहे हैं. मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 48 सीटें हैं, और 22 सीटें आप के पास हैं. जिसमें एक सीट चांदनी चौक भी है. अगर बीजेपी यह सीट जीत लेती है, तो उसकी ‘विकसित दिल्ली’ की मुहिम को मजबूत समर्थन मिलेगा, जबकि अगर आप दोबारा वापसी करती है तो उसे 2022 जैसे जनादेश को फिर से पढ़ने और ऊर्जा जुटाने का मौका मिलेगा. कांग्रेस की नजर भी इस बात पर है कि क्या वह इस मुकाबले में फिर से जगह बना पाएगी.

गर्मी से बचने के 10 गजब के टेक्निक्स
गठबंधन नेतृत्व पर बयान के बाद कांग्रेस में नई बहस शुरू
बासी रोटी के अनसुने फायदे: सेहत के लिए क्यों है यह वरदान?
‘हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश’—मंत्री का बड़ा आरोप
AAP की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Apple नहीं मानेगा भारत सरकार का ऑर्डर? संचार साथी ऐप को लेकर करेगा चर्चा
Next Article ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख का एलान: कब-कहां देखें?, इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर, जानें प्राइज मनी के बारे में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?