उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद श्री सय्यद मऊज़ बिन आसिम के कुशल निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद के तत्वावधान में सचिव श्रीमती तपस्या त्रिपाठी द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जिला कारागार, मुरादाबाद का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला कारागार, मुरादाबाद में एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुछ बंदियों द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रार्थना की गयी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बंदियों को त्वरित रूप से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये गये। साथ ही, शिविर के माध्यम से बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त, बंदियों को मादक पदार्थ (ड्रग्स) के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जेलर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ तथा पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
बंदियों को विधिक सहायता एवं नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक
Leave a Comment

