संभल। जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के सैफ खां सराय गांव में सार्वजनिक प्रयोजन के लिए आरक्षित ₹5 करोड़ से अधिक की ग्राम समाज भूमि को फर्जी तरीके से कब्जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर इमाम आफताब हुसैन और उनके भाई मेहताब हुसैन ने तत्कालीन राजस्व कर्मियों के साथ साठगांठ कर इस बेशकीमती जमीन को हेराफेरी करके अपने नाम दर्ज करा लिया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बाद में इसे वक्फ संपत्ति के रूप में भी पंजीकृत कराने का प्रयास किया।

