संवाददाता वंदना शाहजहांपुर दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना रोजा एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए द्वारा अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, जी.डी., बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट/समन की तामील, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का विशेष रूप से निरीक्षण कर वहाँ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता, प्राथमिकता एवं गोपनीयता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन, डाटा फीडिंग की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की गई तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए द्वारा मालों के सुरक्षित एवं विधिवत रख-रखाव, शस्त्रों की साफ-सफाई एवं उनकी समय-समय पर चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए बंदियों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक/संवेदनशील स्थानों की चेकिंग, एवं बीट पुलिसिंग की प्रभावशीलता की समीक्षा की गई। बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वारा उपस्थित पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। अंत में द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सशक्त हो।

