33 संभल विधानसभा के विक्रम पैलेस में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अत्यंत गरिमामयी और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
इस भव्य आयोजन में पधारे हमारे मुख्य अतिथि, माननीय सदस्य विधान परिषद भाजपा उ०प्र०, श्रीमान अशोक कटारिया जी का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर सम्मेलन में श्रीमान चौधरी हरेंद्र सिंह जी जिला अध्यक्ष भाजपा संभल, श्रीमान डाॅ अरविंद गुप्ता जी , श्रीमान भीष्म शर्मा जी पूर्व जिलाध्यक्ष, डाॅ नरेंद्र सिंह जी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमान पंकज गुप्ता जी लोकसभा संयोजक संभल, श्रीमान अर्जुन वाल्मीकि जी जिला उपाध्यक्ष,श्रीमति शिल्पी गुप्ता , चरनसिंह भारती जी जिला मंत्री, कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष, राजबहादुर पासी मंडल अध्यक्ष सिरसी गढ़ी, मंडल अध्यक्ष रहटोल हरीश लोधी जी मंडल अध्यक्ष सभल नगर कशिश कौशल एडवोकेट जी मंडल अध्यक्ष हयात नगर पारुल शर्मा जी,मंडल पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण,शक्तिकेंद्र संयोजक गण, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सरकार की धुरी हमारे सभी देवतुल्य बूथ अध्यक्षों व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
आप सभी बूथ अध्यक्षों का आना और अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिये बहुत बहुत आभार !🙏
“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। पुनः आप सभी का धन्यवाद!
राजेश सिंघल निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

