By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिनों के इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिनों के इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिनों के इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Amarkesadmin
Last updated: April 10, 2026 1:09 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सौंपी अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची

शाहजहांपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आज विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के उपरांत अंतिम प्रकाशन के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी दलों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिनों के इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी रही। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची सौंपी।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। इस दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन, मतदेय स्थलों का पुनर्गठन, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति, वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, एएसडी एवं विसंगतिपूर्ण मतदाताओं का चिन्हांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य आयोग के निर्देशानुसार संपादित किए गए। 06 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया, जिसके उपरांत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर नियमानुसार उनका निस्तारण किया गया। साथ ही, नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।
उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला एवं तहसील स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद और बैठकें आयोजित की गईं तथा सभी अभिलेख एवं सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई गईं। पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2026 को जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों—131 कटरा, 132 जलालाबाद, 133 तिलहर, 134 पुवायां, 135 शाहजहांपुर तथा 136 ददरौल की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 19,00,961 है, जिसमें 10,54,727 पुरुष, 8,46,155 महिला तथा 79 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा कटरा में कुल 2,94,311, जलालाबाद में 3,20,370, तिलहर में 3,16,091, पुवायां में 3,18,343, शाहजहांपुर में 3,29,966 तथा ददरौल में 3,21,880 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जनपद का जेंडर रेशियो 802, ईपी रेशियो 50, 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 19,025 तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19,843 है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी निर्वाचन संबंधी कार्यों में इसी प्रकार सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची डीईओ पोर्टल https://shahjahanpur.nic.in/deo-portal पर उपलब्ध करा दी गई है, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दल मौजूद रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का शुभारंभ
गैस सिलेंडर मांगने पर युवक हिरासत में, बाराबंकी में मामला गरमाया
आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश, पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश
बिसौली में नए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
बिसौली में बिजली ओ टी एस योजना की समीक्षा की गई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ब्लॉक प्रमुख बांदा की अध्यक्षता में किया गया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ
Next Article पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा व थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?