आज वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन नवनिर्मित जिला पंचायत भवन, बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इसमें माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जे०पी०एस० राठौर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनामिका यादव जी, राजनैतिक पदाधिकारी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर अशोक, बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर वन विभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री प्रभात कुमार, बहजोई सेक्शन प्रभारी श्री नीरज कुमार एवं समस्त चंदौसी रेंज स्टाफ मौजूद रहा।

