अनूपशहर : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन-हमारे बच्चें जनजागृति उत्सव में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
बुधवार को बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल में ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चें जनजागृति उत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, अभय गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। अतुल कुमार सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए अपने ब्लाक को निपुण बनाना है। जिससे जनपद में अनूपशहर का नाम सर्वोपरि हो। कार्यक्रम का उद्देश्य है 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी से विद्यालय तक एक सतत समन्वित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुभव प्राप्त हो। अभय गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम अध्यनरत बच्चों की शैक्षिक, मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि 6 से 7 वर्ष तक के बच्चों को प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी मिलाकर स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के क्रम में सीखने के लिए उत्साहित एवं तत्परता ही कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।
भूपेंद्र सिंह राघव ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर गुंजन, राजकुमार राघव, वीरेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा, ओंकार सिंह, विपिन कुमार, नरेश कुमार, भीष्म सिंह, अनिल कुमार, आनंद स्वरूप, ललित कुमार, कमल भारद्वाज, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अनूपशहर में हमारा आंगन-हमारे बच्चे जनजागृति उत्सव का आयोजन
Leave a Comment

