जंतर-मंतर से आ रहे वीडियो से इंटरनेट यूज करने वालों की फीड भरी पड़ी है। मगर इस बीच एक वीडियो ऐसा भी सामने आया, जिसे देखकर लोगों को काफी हद तक लगा कि यहां इंसानियत जीत गई! दरअसल, ड्यूटी के दौरान चोटिल एक पुलिसवाला के साथ कुछ छात्रों का सलूक अब इंटरनेट पर वायरल है।

