जनपद शाहजहाँपुर
संबाददाता वंदना शाहजहांपुर।
आज दिनांक 09.01.26 को पुलिस अधीक्षक ,शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा कचहरी परिसर में लगी पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण/चेकिंग किया गया । निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था तथा न्यायालय परिसर में आमजन की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रबंधों का अवलोकन किया गया । क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में पूर्ण सतर्कता रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
शाहजहाँपुर कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा निरीक्षण
Leave a Comment

