शाहजहांपुर
शाहजहांपुर राज्य महिला आयोग की सदस्य, सुजीता कुमारी ने जनपद शाहजहांपुर का दौरा कर महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरे के दौरान उन्होंने महिला जनसुनवाई, जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, ब्लॉक सिधौली में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया
विकास भवन सभागार शाहजहांपुर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का सुभाआरंभ मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार द्वारा सदस्य को लिविंग प्लांट भेंट कर किया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा द्वारा महोदया की अनुमति से जनसुनवाई प्रारंभ की गई , माननीय महोदया ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जनपद का महिला कल्याण विभाग महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील तरीके से कार्य कर रहा हैं, उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और प्रशासन को भी उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए जनसुनवाई के दौरान 2 मामले घरेलू हिंसा के ,2 मामले जमीन विवाद के, 1 मामला छेड़छाड़ का तथा 1 मामला यौन शोषण और 1 मामला अभद्र व्यवहार सहित कुल मिलाकर 8 शिकायतें प्राप्त हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका चौधरी ,पुलिस विभाग से C O इशिका सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद रस्तोगी, , डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मनोज मिश्रा ,महिला थाना प्रभारी रश्मि , जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार,जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, एनआरएलएम से प्रदीप कुमार यादव,डालसा से राकेश सिंह,सम्मानित पत्रकार बंधु एवं महिला कल्याण विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा जनसुनवाई कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा द्वारा माननीय सदस्य महोदया का एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
माननीय सदस्य महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां घरेलू हिंसा एवं अन्य संकटों का सामना कर रही महिलाओं को दी जाने वाली सहायता का अवलोकन किया तथा विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया, उन्होंने निर्देश दिए कि इस केंद्र को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाया जाए ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*ब्लॉक सिधौली जागरूकता चौपाल का आयोजन
ब्लॉक परिसर सिधौली में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्कर विभाग, मनरेगा इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया माननीय सदस्य महोदया द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजना की जानकारी प्राप्त की
इसके पश्चात उन्होंने ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,स्वयं सहायता समूह कैडर तथा सदस्य आशा,केयरटेकर, एवं ब्लाक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा , जिला कार्यक्रम श्री अरविंद रस्तोगी माननीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मछला सिंह , जन प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह,खंड विकास अधिकारी श्री ओम प्रकाश ,सहायक विकास अधिकारी श्री अनूप कुमार, अनुराग शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, आदि गणमान्य उपस्थित रहे

