पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील की है। नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत सामान्य पेट्रोल या डीजल गाड़ी से ज्यादा होती है। ऐसे में एक तरीका है कि आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीद लें। यह आपको कम पैसों में भी मिल जाएगी और आपका खर्च भी कम होगा। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की एक स्टडी में इस बात को बताया गया है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

